सबको है मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार का इंतजार! 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज; जानिए कब होगी लॉन्च
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसूयवी ई विटारा को अगले कुछ महीनों में लॉन्च करने जा रही है। मारुति सुजुकी ई विटारा को 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस भी किया गया था।

निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसूयवी ई विटारा को अगले कुछ महीनों में लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि मारुति सुजुकी ई विटारा (Maruti Suzuki e Vitara) को 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस भी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ई विटारा आगामा फेस्टिव सीजन यानी साल के अंत तक मार्केट में एंट्री करेगी। आइए जानते हैं अपकमिंग ई विटारा के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
500 किमी का मिलेगा रेंज
मारुति सुजुकी ई विटारा में ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 48.8 kWh और 61.1 kWh यूनिट शामिल है। कंपनी ई विटारा में सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens EV
₹ 20 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू होंगे ई विटारा के फीचर्स
दूसरी ओर कार के केबिन में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि ई विटारा को डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स के साथ बेचा जाएगा।
इन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी ई विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी, महिंद्रा XEV 9e और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों से होगा। मारुति ई विटारा की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।