सस्ते में मिल रही देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ईवी पर आई ₹45000 की बंपर छूट; इस वैरिएंट पर सबसे ज्यादा ऑफर
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अभी सस्ते में मिल रही है। इस ईवी पर अभी 45000 की बंपर छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कि किस वैरिएंट पर सबसे ज्यादा ऑफर मिल रहा है।

मई 2025 में एमजी मोटर अपनी लगभग पूरी लाइनअप पर बंपर छूट दे रही है।अगर आप एमजी एस्टर, हेक्टर, ग्लोस्टर और कॉमेट ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इस मई में आकर्षक छूट का लाभ उठा सकते हैं। आज हम यहां आपको देश की सबसे सस्ती ई-कार एमजी कॉमेट ईवी पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में उपलब्ध हैं। आइए नीचे दिए गए चार्ट में इस महीने मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।
मई 2025 में MG कॉमेट ईवी पर छूट
वैरिएंट | मॉडल इयर | कैश डिस्काउंट | लॉयल्टी बोनस | कॉर्पोरेट डिस्काउंट | टोटल |
---|---|---|---|---|---|
एक्सक्लूसिव | 2024 | Rs 20,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | Rs 45,000 |
एक्सक्लूसिव FC & एक्साइट FC | 2024 | Rs 15,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | Rs 40,000 |
एक्साइट & 100Yr एडिशन | 2024 | Rs 10,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | Rs 35,000 |
ब्लैकस्टॉर्म, एक्साइट FC & एक्सक्लूसिव FC | 2025 | Rs 10,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | Rs 35,000 |
एक्साइट & एक्सक्लूसिव | 2025 | Rs 5,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | Rs 30,000 |
MY24 MG कॉमेट EV पर इस महीने 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 20,000 रुपये तक की नकद छूट, 20,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। लेकिन, अगर आप इस EV की न्यू 2025 मॉडल इयर पर नजर गड़ाए हुए हैं, तो आपको केवल 35,000 रुपये तक का ऑफर मिलता है, जो MY24 ऑफर की तुलना में 10,000 रुपये कम है।
मई 2025 में एमजी कार ऑफर और छूट
मॉडल | ऑफर |
---|---|
MG कॉमेट | up to Rs 45,000 |
MG एस्टर | up to Rs 1.45 lakh |
MY25 MG हेक्टर | up to Rs 3.05 lakh |
MY24 MG हेक्टर | up to Rs 3.92 lakh |
MG ग्लोस्टर | up to Rs 5.50 lakh |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।