Mid Size SUV Sales Mar 2025, FY 2025 Scorpio, XUV700, Alcazar, Safari, Harrier, Hector, Compass, check all details लोग बंद आंखों से खरीद रहे इस कंपनी की गजब SUVs, टाटा, हुंडई भी इसके आगे नतमस्तक! इन 2 मॉडलों ने मचाया तहलका, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mid Size SUV Sales Mar 2025, FY 2025 Scorpio, XUV700, Alcazar, Safari, Harrier, Hector, Compass, check all details

लोग बंद आंखों से खरीद रहे इस कंपनी की गजब SUVs, टाटा, हुंडई भी इसके आगे नतमस्तक! इन 2 मॉडलों ने मचाया तहलका

लोग बंद आंखों से महिंद्रा कंपनी की भौकाली SUVs खरीद रहे हैं। टाटा, हुंडई और मारुति जैसी दिग्गज कंपनियां भी मिड-साइज SUV सेगमेंट में महिंद्रा के आगे नतमस्तक हैं। महिंद्रा के दो मॉडल मार्केट में तहलका मचा रहे हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 April 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
लोग बंद आंखों से खरीद रहे इस कंपनी की गजब SUVs, टाटा, हुंडई भी इसके आगे नतमस्तक! इन 2 मॉडलों ने मचाया तहलका

भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट यानी वे गाड़ियां जो 4.4 मीटर से 4.7 मीटर लंबी होती हैं, हमेशा से लोगों की पसंद रही हैं और क्यों न हों, इसमें दमदार रोड प्रजेंस, पावरफुल इंजन और फैमिली के लिए काफी जगह मिलती है। मार्च 2025 में इस सेगमेंट की कुल बिक्री 27,734 यूनिट्स रही है, जो कि मार्च 2024 की तुलना में करीब 6.68% कम है। लेकिन, पूरी तस्वीर इतनी भी धुंधली नहीं है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस कंपनी ने मारी बाजी और कौन पीछे रहा।

ये भी पढ़ें:उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी दौड़ेगी ये मारुति कार, तहलका मचाने आया ऑफ-रोड वैरिएंट

मार्च 2025 में कौन रहा सबसे आगे?

1. महिंद्रा स्कॉर्पियो + स्कॉर्पियो-N

बिक्री: 13,913 यूनिट्स

गिरावट: 8.17%

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) और स्कॉर्पियो N (Scorpio N) की जोड़ी अब भी बाजार की सबसे मजबूत खिलाड़ी बनी हुई है। हालांकि, थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

2. महिंद्रा XUV700

बिक्री: 6,851 यूनिट्स

बढ़त: 3.63%

XUV700 ने अपना प्रदर्शन और बेहतर किया और मजबूत पकड़ बनाई रखी।

3. महिंद्रा XEV 9e (नई EV SUV)

बिक्री: 2,080 यूनिट्स

जनवरी 2025 से शुरू हुई इस इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री ने पहले ही कुछ महीनों में शानदार शुरुआत की है।

किसको लगा झटका?

टाटा सफारी: 1,415 यूनिट्स (31.41% गिरावट)

टाटा हैरियर: 1,265 यूनिट्स (38.41% गिरावट)

MG हेक्टर + हेक्टर प्लस: 547 यूनिट्स (71.01% गिरावट)

जीप कंपास: 142 यूनिट्स (56.84% गिरावट)

फॉक्सवैगन टिगुआन: सिर्फ 1 यूनिट (लगभग गायब)

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस: लगातार दूसरे साल 0 यूनिट्स

पूरा फाइनेंशियल इयर 2025 का हाल

मार्च में थोड़ी गिरावट के बावजूद FY 2025 ने इस सेगमेंट के लिए अच्छी खबर लाई। कुल बिक्री रही 3,39,910 यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल की तुलना में 5.05% ज्यादा है।

महिंद्रा रही राजा

स्कॉर्पियो (Scorpio) + Scorpio N: 1,64,842 यूनिट्स (16.53% की बढ़त)

XUV700: 93,082 यूनिट्स (17.23% की बढ़त)

नई XEV 9e: 5,422 यूनिट्स (सिर्फ कुछ महीनों में)

बाकी कंपनियां पीछे रहीं

टाटा सफारी: 20,034 यूनिट्स (8.70% की गिरावट)

टाटा हैरियर: 18,958 यूनिट्स (23.25% की गिरावट)

हुंडई अल्काजार: 17,132 यूनिट्स (17.45% की गिरावट)

MG हेक्टर: 15,620 यूनिट्स (43% की गिरावट)

जीप कंपास: 2,604 यूनिट्स

हुंडई टुक्सन: 1,319 यूनिट्स

VW टिगुआन: 888 यूनिट्स

ये भी पढ़ें:पैसों का कर लीजिए इंतजाम, मार्केट में दस्तक देने जा रही 3 धांसू SUV

क्या भविष्य है इलेक्ट्रिक SUVs का?

महिंद्रा XEV 9e की दमदार एंट्री ये इशारा कर रही है कि आने वाला समय EVs का हो सकता है। महिंद्रा की आक्रामक रणनीति और XUV.e रेंज जैसे अपकमिंग मॉडल्स इस सेगमेंट को और आगे ले जाएंगे। महिंद्रा ने मिड-साइज SUV बाजार पर पकड़ और मजबूत की है। टाटा और MG जैसी कंपनियों को नए प्लान की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।