इनोवा या स्कॉर्पियो नहीं, बल्कि ये है भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार; 6 महीने में लगभग 1 लाख लोगों ने खरीदा
7-सीटर सेगमेंट में इनोवा या स्कॉर्पियो नहीं, बल्कि मारुति अर्टिगा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार है। 6 महीने में इसको लगभग 1 लाख लोगों ने खरीदा है। आइए इसकी टॉप-5 कारों की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

भारत में अगर फैमिली बड़ी हो या दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो, तो 7-सीटर कार की डिमांड सबसे पहले आती है। हालांकि मार्केट में 5-सीटर एसयूवी और क्रॉसओवर कारों की भरमार है, लेकिन जब बात एक परफेक्ट 7-सीटर कार की आती है, तो विकल्प थोड़े कम लेकिन दमदार जरूर हैं। पिछले 6 महीनों के आंकड़ों के मुताबिक, कई भारतीय SUV और MPV ने टोयोटा इनोका (Toyota Innova) की बादशाही को कड़ी टक्कर दी है। आइए जानते हैं कि मार्च 2025 तक कौन सी 7-सीटर कारें सबसे ज्यादा बिक रही हैं और किसने ग्राहकों का दिल जीता है।
पिछले 6 महीने में बिकने वाली 7-सीटर कारें
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv
₹ 10 - 19.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मॉडल | Oct'24 | Nov'24 | Dec'24 | Jan'25 | Feb'25 | Mar'25 | टोटल |
मारुति अर्टिगा | 18,785 | 15,150 | 16,056 | 14,248 | 14,868 | 16,804 | 95,911 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 15,677 | 12,704 | 12,195 | 15,442 | 13,618 | 13,913 | 83,549 |
मारुति ईको | 11,653 | 10,589 | 11,678 | 11,250 | 11,493 | 10,409 | 67,072 |
टोयोटा इनोवा | 8,838 | 7,867 | 9,700 | 9,780 | 8,449 | 9,856 | 54,490 |
महिंद्रा बोलेरो | 9,849 | 7,045 | 5,921 | 8,682 | 8,690 | 8,031 | 48,218 |
टोटल | 64,802 | 53,355 | 55,550 | 59,402 | 57,118 | 59,013 | 3,49,240 |
ऊपर चार्ट में देखने से पता चलता है कि 7-सीटर सेगमेंट में पिछले 6 महीने से सबसे ज्यादा बिक्री मारुति सुजुकी की 7-सीटर कार अर्टिगा ने हासिल की है। इस एमपीवी को टैक्सी समेत बड़ी फैमिली वाले ग्राहक ज्यादा पसंद करते हैं। इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो का नंबर आता है। वहीं, इसके बाद मारुति ईको का नंबर आता है। चौथे नंबर पर टोयोटा इनोवा है। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो भी टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रही थी।
नोट- ऊपर बताई गई बिक्री संख्या डीलरों को भेजी गई यूनिट की संख्या को दर्शाती है और वे डीलरशिप द्वारा बेची गई यूनिट की वास्तविक संख्या से भिन्न हो सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।