TVS का ये स्कूटर हुआ सुपरहिट! अपाचे और रेडर जैसे मॉडल को पीछे छोड़ बन गया नंबर-1, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा
TVS ने फरवरी 2025 में घरेलू बाजार में 2,75,689 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी महीने के 2,67,502 यूनिट्स की तुलना में 3.06% की सालाना वृद्धि को दर्शाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

TVS मोटर कंपनी ने फरवरी 2025 में घरेलू बाजार में 2,75,689 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी महीने के 2,67,502 यूनिट्स की तुलना में 3.06% की सालाना वृद्धि को दर्शाती है। हालांकि, कंपनी के अलग-अलग मॉडल्स के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखा गया, जहां जुपिटर (Jupiter), आईक्यूब (iQube), अपाचे (Apache) और रॉनिन (Ronin) की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया। वहीं, रेडर (Raider), एनटॉर्क (Ntorq) और XL जैसे लोकप्रिय मॉडल्स को गिरावट का सामना करना पड़ा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS iQube
₹ 1.07 - 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS X
₹ 2.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Polarity Smart Executive
₹ 38,000 - 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Toutche Electric Heileo M200
₹ 62,990 - 66,990

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
TVS की बिक्री फरवरी 2025 – सालाना तुलना (YoY Comparison)
TVS जुपिटर (TVS Jupiter) इस महीने का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा, जिसकी 1,03,576 यूनिट्स बिकीं। यह फरवरी 2024 में बिके 73,860 यूनिट्स की तुलना में 40.23% की वृद्धि है। इसका मतलब है कि करीब 30,000 यूनिट्स का इजाफा हुआ। इसके अलावा TVS अपाचे (TVS Apache) की बिक्री भी बढ़ी और 37,594 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने 8.68% की सालाना बढ़त दर्ज की।
हालांकि, TVS XL की बिक्री में 18.23% की गिरावट आई, जो फरवरी 2024 में 41,059 यूनिट्स थी और अब घटकर 33,572 यूनिट्स रह गई। रेडर (Raider) की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई, जो 33.12% कम होकर 28,132 यूनिट्स पर आ गई, जबकि पिछले साल यह 42,063 यूनिट्स थी।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में TVS iQube ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और इसकी बिक्री 49.32% बढ़कर 23,581 यूनिट्स तक पहुंच गई। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक बन चुका है। दूसरी ओर TVS Ntorq की बिक्री 15.73% गिरकर 20,992 यूनिट्स रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 24,911 यूनिट्स बिकी थीं।
TVS Ronin ने शानदार प्रदर्शन किया और इसकी बिक्री 88.34% बढ़कर 3,846 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं, स्टार सिटी (Star City) ने 1197.58% की अविश्वसनीय ग्रोथ दर्ज की। हालांकि, पिछले साल यह मात्र 165 यूनिट्स बिकी थी और इस साल 2,141 यूनिट्स बिकीं।
TVS की महीने-दर-महीने तुलना (MoM Comparison)
जनवरी 2025 के मुकाबले फरवरी में TVS की कुल बिक्री में 6.17% की गिरावट आई। जनवरी में कंपनी ने 2,93,802 यूनिट्स बेची थीं, जबकि फरवरी में यह संख्या घटकर 2,75,689 रह गई।
TVS जुपिटर (TVS Jupiter) की बिक्री में 3.96% की गिरावट आई और यह 1,07,847 यूनिट्स से घटकर 1,03,576 यूनिट्स रह गई। हालांकि, अपाचे (Apache) ने महीने-दर-महीने (MoM) बढ़त दिखाई और इसकी बिक्री 8.93% बढ़कर 37,594 यूनिट्स हो गई।
TVS XL की बिक्री में 19.82% की भारी गिरावट आई, जो जनवरी में 41,872 यूनिट्स थी और फरवरी में घटकर 33,572 यूनिट्स रह गई। हालांकि, TVS रेडर (Raider) की बिक्री में 2.74% की बढ़ोतरी हुई और यह 28,132 यूनिट्स तक पहुंच गई।
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS iQube की बिक्री 5.64% घटकर 23,581 यूनिट्स पर आ गई। इसी तरह एनटॉर्क (Ntorq) की बिक्री 11.78% गिरकर 20,992 यूनिट्स हो गई।
टीवीएस रॉनिन (Ronin) की बिक्री में हल्की बढ़त (5.86%) हुई और यह 3,846 यूनिट्स तक पहुंच गई। हालांकि, स्टार सिटी (Star City) और अपाचे 310 (Apache 310) की बिक्री में क्रमशः 22.20% और 22.89% की गिरावट दर्ज की गई।
TVS ने फरवरी 2025 में अच्छी सालाना ग्रोथ दर्ज की, लेकिन महीने-दर-महीने बिक्री में गिरावट देखी गई। जुपिटर (Jupiter) और अपाचे (Apache) कंपनी के लिए मजबूत पोजीशन बनाए हुए हैं, जबकि आईक्यूब (iQube) इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, रेडर (Raider), एनटॉर्क (Ntorq) और XL जैसे मॉडल्स को चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।