शाहपुर : जवइनियां गांव में भीषण अगलगी, 36 झोपड़ीनुमा घर खाक
चिह्नित कर पीड़ित परिवारों की सूची बनाई गई नियां गांव में अग्निपीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट देते अधिकारी और बनाई जा रही सूची। शाहपुर, निज संवाददाता। भोजपु

चिह्नित कर पीड़ित परिवारों की सूची बनाई गई फिलहाल पीड़ित परिवारों के पॉलीथिन सीट दी गई शाहपुर सीओ, बीडीओ और बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने जायजा लिया शाहपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के शाहपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत के जवइनियां गांव में गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना हुई। सुबह करीब दस बजे अचानक आग लगने से बिंद परिवारों के फूस के झोपड़ीनुमा 36 घर जलकर खाक हो गये। घरों के साथ लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गयी। आग की लपटें इतनी भायावह थीं कि इस सुदूरवर्ती दियारा इलाके में आग पर काबू पाने के लिए छोटी-बड़ी पांच फायर बिग्रेड लगायी गयी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या खाना बनाने से उठी चिंगारी से अगलगी की यह घटना हुई और पल भर में सबकुछ जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर अनाज, खाट, बिछावन, बर्तन समेत कई लोगों के जरूरी कागजात, अधार कार्ड समेत अन्य सामान भी जल गये। पीडित परिवारों में प्रभावती देवी, फुलवंती देवी, चंदा देवी, जंगली बिंद, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, बुधिया देवी, राजवातो कुमारी, काजल देवी, ममता देवी, मालती देवी, रेखा देवी सहित अन्य शामिल हैं। आग की सूचना मिलते ही शाहपुर सीओ रश्मि सागर, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार, राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार, सोनू कुमार, मुखिया धर्मशीला देवी, समाजसेवा दिनेश यादव पहुंचे और दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाया। चिह्नित कर पीड़ित परिवारों की सूची बनाई गई। सीओ की ओर से फिलहाल पीड़ित परिवारों के पॉलीथिन सीट दी गई। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को राहत मुआवजा के रूप में चेक दिये जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।