भूपेन्द्र त्रिपाठी बने पीरो के नये सब जज, स्वागत
पीरो, संवाद सूत्र बार एसोसिएशन में पीरो के नये सब जज भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी का अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

पीरो, संवाद सूत्र बार एसोसिएशन में पीरो के नये सब जज भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी का अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शनिवार का आयोजित समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह और महासचिव श्यामानंद पाण्डेय की ओर से स्वागत किया गया। वहीं पीरो सिविल कोर्ट से विरमित सब जज रूपेश कुमार को अंगवस्त्र देकर विदाई गयी। मौके पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट कुंदन पासवान ने कहा कि बार और बेंच का जो समन्वय पीरो में मिलता है, वह अन्य किसी कोर्ट में नहीं है। विरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अयोध्या तिवारी, सुरेश पासवान और सिविल कोर्ट के कर्मियों की मौजूदगी में भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने योगदान भी किया। अगिआंव सीएचसी में एक्सरे सुविधा शुरू, मरीजों को लाभ अगिआंव। प्रखंड के सीएचसी अगिआंव में शनिवार को मरीजों के लिए एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी गई। इसके बाद मरीजों को अब एक्सरे लिए कहीं बाहर भटकने की जरूरत नहीं होगी। हैल्थ मैनेजर राकेश पांडे ने बताया कि भोजपुर सीएस की ओर से अस्पताल को मशीन दी गई है। शनिवार को स्थापित कर उद्घाटन किया। डॉ आंनद भास्कर व हैल्थ मैनेजर ने संयुक्त रूप से मशीन का उद्घाटन किया गया। मौके पर एक्सरे तकनीकी अरशद जमा, प्रखंड लेखपाल अमरनाथ कुमार, रामरेखा कुमारी, अन्नु कुमारी, राधिका कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।