Reorganization of National Hindu Front Praveen Kumar Reappointed as Bihar President प्रवीण कुमार पुन: बने आरएचएफ़ के उत्तर बिहार के अध्यक्ष, दी बधाई, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsReorganization of National Hindu Front Praveen Kumar Reappointed as Bihar President

प्रवीण कुमार पुन: बने आरएचएफ़ के उत्तर बिहार के अध्यक्ष, दी बधाई

फारबिसगंज में राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के नवमनोनित राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रवीण कुमार को उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुन: मनोनीत किया गया है। अररिया जिला के कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 27 May 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
प्रवीण कुमार पुन: बने आरएचएफ़ के उत्तर बिहार के अध्यक्ष, दी बधाई

फारबिसगंज, एक संवाददाता। राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में फ्रंट के नवमनोनित राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल,राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी सहित दायित्व निर्धारण समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय इकाई का पुनर्गठन करते हुए आरएचएफ के उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुन: प्रवीण कुमार को मनोनीत किये जाने पर अररिया जिला राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। फ्रंट के निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर, जिला संयोजक संदीप कुमार ने कहा है कि दायित्व निर्धारण समिति द्वारा लगातार दूसरी बार श्री कुमार के प्रदेशअध्यक्ष पद पर किये गये मनोनयन ने से अररिया जिला के कार्यकर्ता ना सिर्फ हर्षित है, बल्कि पूरी तरह आशान्वित है कि श्री कुमार के सतत सक्रिय योगदान व उनके कुशल नेतृत्व में पूरे उत्तर बिहार में फ्रंट का कार्य और सुदृढ होगा।

वहीं दूसरी ओर नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार को बधाई देने वालो में निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर,प्रदेश सचिव सत्यवान मालाकार,प्रदेश सह संयोजक विभाष झा, मार्गदर्शक सुनील मिश्रा,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, राज प्रकाश चौधरी, प्रांतीय सदस्य विपुल सिंह जिला अध्यक्ष उमेश राणा,महिला विंग की प्रदेश महासचिव शिवानी सिंह, कनकलता झा, लक्ष्मी रंजन, चंद्रकला राय, किशन शर्मा, अजित रंजन,किशन राय आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।