Successful Conclusion of Three-Day Dhaka Festival in Nepal Promoting Women s Entrepreneurship विराटनगर में तीन दिवसीय ढाका महोत्सव का समापन, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSuccessful Conclusion of Three-Day Dhaka Festival in Nepal Promoting Women s Entrepreneurship

विराटनगर में तीन दिवसीय ढाका महोत्सव का समापन

विराटनगर में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश के महिला उद्यम विकास समिति द्वारा तीन दिवसीय ढाका महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव में 26 स्टालों के साथ ढाका कपड़ा प्रदर्शित किया गया और फैशन शो व...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 25 March 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
विराटनगर में तीन दिवसीय ढाका महोत्सव का समापन

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश के महिला उद्यम विकास समिति के बैनर तले तीन दिवसीय ढाका महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव में 26 स्टाल लगाकर ढाका कपड़ा का प्रदर्शनी लगाया गया था। महोत्सव में फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश का अध्यक्ष राजेंद्र राउत, आयोजक समिति का अध्यक्ष सरू कार्की के अनुसार नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में महिला केंद्रित व्यवसाई को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में बाजारीकरण करने में महोत्सव सफल रहा। उन्होंने महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी के प्रति आभार जताया। बता दें कि नेपाल में ढाका कपड़ा को लोग खूब पसंद करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।