बीडीओ और एकाउंटेंट की गिरफ्तारी के बाद सुनसान दिखा प्रखंड परिसर
रानीगंज में प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव के चलते हलचल मची हुई है। बीडीओ की गिरफ्तारी और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रखंड परिसर में सन्नाटा पसरा है। उप प्रमुख कलानंद सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख कार्यालय में दिखा गहमागहमी। प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास लगने के बाद दिन भर रही हलचल प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व उप प्रमुख अपने अपने समर्थकों के साथ करते रहे चर्चा रानीगंज। एक संवाददाता। पहले रानीगंज सीओ प्रियवर्त कुमार का निलंबन, इसके बाद प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव, फिर रानीगंज के बीडीओ रितम कुमार और अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारी। ये सारे प्रकरण इन दिनों रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद रानीगंज प्रखंड परिसर बीते दो दिनों से सुना सुना है।
गुरुवार को भी इक्के-दुक्के लोग ही प्रखंड परिसर में देखे गए। अन्य दिनों की भांति जहां प्रखंड परिसर में लोगों की खासी भीड़ देखी जाती थी। गुरुवार को वहां सन्नाटा पसरा था। प्रधानमंत्री आवास कार्यालय, कृषि कार्यालय, आरटीपीएस, मनरेगा, अंचल, कार्यालय आदि जहां काफी भीड़ लगी रहती थी वहां केवल कर्मी मौजूद दिखे। वहीं प्रखंड व उप प्रमुख कार्यालय में गुरुवार को काफी गहमागहमी देखी गयी। प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास लगने के बाद गुरुवार को प्रखंड प्रमुख पति मोईदूर रहमान व उप प्रमुख कलानंद सिंह अपने अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में दिखे। इस दौरान दोनों कार्यालयों में बीडीओ पर हुई कार्रवाई से लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर खूब चर्चा हुई। हालांकि अभी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक बुलाने या खारिच करने का समय बचा हुआ है। लेकिन माहौल में काफी गहमागहमी बनी हुई है। उप प्रमुख कलानंद सिंह द्वारा बीडीओ पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाने व बीडीओ की निगरानी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कलानंद सिंह के कार्यालय के आगे उप प्रमुख का नेम प्लेट लग गया है। उप प्रमुख कलानंद सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध जो लड़ाई शुरू शुरू की है उसे वे और आगे ले जाएंगे। हर भ्रष्टाचारी को बेनकाब कर दिया जायेगा। ताकि लोग इस कार्रवाई को हमेशा याद रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।