BJP Celebrates Ambedkar Jayanti with Respect and Tribute in Dawoodnagar विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBJP Celebrates Ambedkar Jayanti with Respect and Tribute in Dawoodnagar

विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

दाउदनगर में भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की। भाजपा प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

दाउदनगर, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम महावर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने किया। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब किसी एक वर्ग या जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ताकि हर घर में शिक्षा का दीप जले और हर व्यक्ति को उसका सम्मान और अधिकार मिले। जिला महामंत्री टैगोर, महामंत्री अमन कुशवाहा, नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय, अवधेश पासवान, जिला कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार, राहुल कुमार उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।