वंचितों-शोषितों के हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष : ओमप्रकाश राजभर
ओबरा प्रखंड अंतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन एयूआर 7 कैप्शन: तेंदुआ हरकेश खेल मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करते कार्यकर्ता। ओबरा, संवाद सूत्र। ओब

ओबरा प्रखंड के तेंदुआ हरकेश खेल मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित वंचित-शोषित जागरण विशाल महारैली में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमा राजवंशी ने की, जबकि संचालन गुड्डू राजवंशी ने किया। ओमप्रकाश ने कहा कि जब तक सभी शोषित और वंचित वर्गों को उनका हक और सम्मान नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष बिहार की धरती पर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को समान शिक्षा, चिकित्सा और सम्मान सुनिश्चित करना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। खासकर महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर प्रदान करने की बात उन्होंने कही।
राजभर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी शोषित और वंचित वर्गों को एक साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमें एक सूत्र में बंधकर मजबूती से खड़ा होना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर, अरवल जिलाध्यक्ष पंचम राजभर, अवधेश शर्मा, राजेंद्र राजवंशी, राजू राजवंशी, मुन्ना मंडल, गुड्डू राजवंशी, परमार राजवंशी, राजा बाबू, मितरंजन कुमार, चंदन कुमार, धनंजय राजवंशी, संतोष श्रीवास्तव, राम राजवंशी, शिवपूजन राजवंशी, संजू देवी, रजान्ती देवी, संजय कुमार आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन उदय राजभर ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।