Suspicious Death of Puja Kumari Father Accuses In-Laws of Dowry Murder दहेज के लिए हुई पूजा की हत्या, ससुर गिरफ्तार, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsSuspicious Death of Puja Kumari Father Accuses In-Laws of Dowry Murder

दहेज के लिए हुई पूजा की हत्या, ससुर गिरफ्तार

बगहा के मरजादपुर में पूजा कुमारी की संदिग्ध मौत हुई है। उनके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पूजा की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी और एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ससुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 11 April 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए हुई पूजा की हत्या, ससुर गिरफ्तार

बगहा। चिउटाहा थाना के मरजादपुर में पूजा कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड आया है। पूजा की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। पूजा के पिता बगहा के दिनदयाल नगर निवासी राजकुमार यादव ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। चिउटहा थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि पूजा के पिता राजकुमार यादव के शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में पूजा के पति संजय यादव,ससुर महेश यादव समेत ससुराल के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया है। एफआईआर में नामजद ससुर महेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। विदित हो कि बुधवार को चिउटहा थाना के मर्यादपुर गांव में पूजा की मौत हो गई थी। मौत के बाद पूजा के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।