महिला कानूनगो के साथ मारपीट में तीन गिरफ्तार
25 अप्रैल को कर्पूरी आश्रम में महिला कानूनगो निधि पाण्डेय के साथ मारपीट करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं सरकारी कार्यों में बाधा डालने और कानूनगो के कपड़े फाड़ने की कोशिश...

लौरिया, एक संवाददाता। बीते 25 अप्रैल को कर्पूरी आश्रम में महिला कानूनगो निधि पाण्डेय से मारपीट करने और उनका कपड़ा फाड़ने की कोशिश करने वाली महिलाओं में से स्थानीय पुलिस ने सोमवार को 3 महिला को गिरफ्तार की है। तीनों महिलाओं को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस महिला कानूनगो के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में 3 आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सिसवनिया पंचायत के धांगरटोली के अखिलेश धांगर की पत्नी पूनम देवी, सुदामा धांगर की पत्नी सोनारपति देवी और सुदामा धांगर की पुत्री माया देवी को गिरफ्तार किया गया है।
तीनों को जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि बीते 25 अप्रैल को महिला कानूनगो निधि पाण्डेय से जमीन का खाता खेसरा दूसरे के नाम पर होने से दर्जनों महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की थी और उनका बाल खींचा था, कपड़ा फाड़ने की कोशिश की थी और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। महिलाओं ने आरोप महिला कानूनगो पर लगाया था कि वे एक रसूखदार व्यक्ति से पैसा लेकर उनकी जमीन को सर्वे में दूसरे के नाम कर दिया था। इसी से आक्रोशित महिलाओं महिला कानूनगो पर आक्रमण किया था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द शेष आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।