Chandan Kumar Reaches Finals in 16th Asian Lawn Bowls Championship 2025 लॉन बॉल में विश्व में डंका बजाने वाले चंदन का ननिहाल शंभूगंज के गढ़ी कुरमा में हर्ष का माहौल, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsChandan Kumar Reaches Finals in 16th Asian Lawn Bowls Championship 2025

लॉन बॉल में विश्व में डंका बजाने वाले चंदन का ननिहाल शंभूगंज के गढ़ी कुरमा में हर्ष का माहौल

शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता 16वीं एशियन लॉन बॉल्स चैम्पियनशिप-2025, फ़िलीपीन्स सिल्वर मेडल मेंस सेमीफाइनल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 4 May 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
लॉन बॉल में विश्व में डंका बजाने वाले चंदन का ननिहाल शंभूगंज के गढ़ी कुरमा में हर्ष का माहौल

शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता 16वीं एशियन लॉन बॉल्स चैम्पियनशिप-2025, फ़िलीपीन्स सिल्वर मेडल मेंस सेमीफाइनल में ट्राइब्रेकर में थाइलैंड को 17-15 से हराकर फाइनल में पहुंचे चंदन कुमार के ननिहाल बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी कुरमा गांव में खुशी का माहौल है। विश्व में डंका बजाने वाले चंदन का बचपन - यौवन ननिहाल में बीता। जिससे ननिहाल ही अपना गांव समझते हैं। वहीं मुंगेर जिले के सुपौल जमुआ गांव के रहने वाले हैं। खेल जगत में इन्होंने कई पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि फाइनल में मलेशिया से 09-17 से संघर्ष करते हुए अंतिम बाजी चूक गए। लेकिन खिलाड़ियों ने अपना मनोबल झुकने नहीं दिया।

इंडियन टीम में बिहार के चन्दन कुमार सिंह के साथ सुनील बहादुर, झारखंड के नवनीत सिंह, दिल्ली से दिनेश कुमार ने उम्दा प्रदर्शन किया। चंदन कुमार सिंह पिता- कृष्ण मोहन उर्फ नागर सिंह ने बताया कि मामा कृष्णा नंद सिंह, रणविजय सिंह साथ ही माता-पिता की प्रेरणा से इस मुकाम तक पहुंचें हैं। खेल -लॉन बॉल चंदन वर्तमान में बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हैं। बिहार सरकार के खेल मंत्रालय पटना में चंदन कार्यरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।