Empowering Rural Women Bihar s Women s Dialogue Program Launched in Banka महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत: योजनाओं की जानकारी और महिलाओं की आकांक्षाओं का मंच, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsEmpowering Rural Women Bihar s Women s Dialogue Program Launched in Banka

महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत: योजनाओं की जानकारी और महिलाओं की आकांक्षाओं का मंच

बांका। हिन्दुस्तान टीमबांका। हिन्दुस्तान टीम शुक्रवार से बांका जिले में महिला संवाद कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 19 April 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत: योजनाओं की जानकारी और महिलाओं की आकांक्षाओं का मंच

बांका, हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार से बांका जिले में महिला संवाद कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से 14 जून 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। कार्यक्रम के तहत महिला संवाद वाहन का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सरकारी योजनाओं को ऑडियो-विज़ुअल माध्यम से दिखाया जा रहा है। साथ ही, योजनाओं से संबंधित विस्तृत पुस्तिकाएँ (लीफलेट्स) महिलाओं को वितरित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 10 दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रेरणादायक भाषण दिए, जिससे अन्य महिलाएं भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित हुईं। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से उनकी आकांक्षाएँ भी पूछी गईं, जिन्हें एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संकलित कर अपडेट किया जा रहा है।

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं उपविकास आयुक्त अंजनी कुमारद्वारा जिला समाहरणालय परिसर से महिला संवाद वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका बांका एवं जिला स्तरीय जीविका प्रबंधकगण भी उपस्थित रहे। मंदार संकुल संघ अंतर्गत प्रियकांत ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम उपविकास आयुक्त बांका एवं डीपीएम बांका ने मंदार संकुल संघ अंतर्गत प्रियकांत ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। बांका जिले के 11 प्रखंडों में कुल 14 महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी आवाज़ को मंच देने और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।