Good Friday Celebrations Father Jacob Leads Spiritual Reflection on Christ s Sacrifice हरिमोहरा में मनाया गया गुड फ्राइडे, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsGood Friday Celebrations Father Jacob Leads Spiritual Reflection on Christ s Sacrifice

हरिमोहरा में मनाया गया गुड फ्राइडे

बौसी। निज संवाददाता बौसी। निज संवाददाता शुक्रवार को हरीमोहरा मिशन में गुड फ्राईडे कार्यक्रम में फादर जैकब का नेतृत्व में ईश्वर को याद किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 19 April 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
हरिमोहरा में मनाया गया गुड फ्राइडे

बौंसी, निज संवाददाता। शुक्रवार को हरीमोहरा मिशन में गुड फ्राईडे कार्यक्रम में फादर जैकब का नेतृत्व में ईश्वर को याद किया। फादर ने उपस्थित लोगों को बताया कि इश्वर का प्रेम मानव जाति के लिए अपने मरण और पुनरूत्थान के रूप में याद किया जाता है। यह त्योहार ईसाई समाज के लोगों द्वारा, कलवारी पहाड़ में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने के कारण हुए मृत्यु के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार पवित्र सप्ताह का एक महत्वपूर्ण दिन है। मसीही लोग बुधवार से लेकर पुण्य शुक्रवार तक सिर्फ उपवास नहीं करते हैं, बल्कि मनन-चिंतन और ईश्वर की खोज में निकल आते हैं। यही भावार्थ मसीही लोगों को अन्य लोगों से भिन्नता प्रदान करते हैं। इसी दरमियान लोग यथासंभव अपने सहुलियत के अनुसार जरूरतमंदों के लिए दान पुण्य और अपने नैतिक पतन को दुरुस्त करते हैं। यदि पुनरुत्थान नहीं है तो जीवन नहीं है। पुण्य शुक्रवार यशु मसीह का पुनरुत्थान का प्रथम पड़ाव है, और यही से हम यशु मसीह का पुनर्जीवित तक उनके तलाश में, उनके प्यार के आस में, अपने मन और दिल को समर्पित करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।