Police Arrest Kidnapper of Minor Girl in Banka District Bihar अपहर्ता युवक के साथ नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPolice Arrest Kidnapper of Minor Girl in Banka District Bihar

अपहर्ता युवक के साथ नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद

खेसर पुलिस ने रामसरिया मोड़ से एक नाबालिक लड़की के अपहर्ता युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक मधुवन गांव का नीतीश दास है। लड़की के पिता ने 4 अप्रैल को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने अपहर्ता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 11 April 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
अपहर्ता युवक के साथ नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के रामसरिया मोड़ से गुप्त सूचना पर मधुवन गांव से पांच दिन पूर्व एक नाबालिक लड़की के साथ उसके अपहर्ता युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपहर्ता युवक थाना क्षेत्र के ही मधुवन गांव का नीतीश दास है। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि 4 अप्रैल को नाबालिक लड़की के पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का अपहरण करने की एक प्राथमिक की दर्ज कराई थी। जिसके अपहर्ता युवक के साथ नाबालिक लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की ने अपहर्ता युवक से शादी कर ली है। लड़की को बयान के लिए कोर्ट में उपस्थित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।