मैजिक पलटने से 6 लोग जख्मी, एक रेफर
कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा कला गांव के समीप संथाली टोला में रविवार रात मैजिक पलटने

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा कला गांव के समीप संथाली टोला में रविवार रात मैजिक पलटने से उसपर सवार 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में गांव के ननका बासुकी की पत्नी बड़की देवी, भादो मुर्मू की पत्नी चांदमुनी बासुकी, रमेश मरांडी की पत्नी खुशबू मरांडी, गिनीलाल बासुकी का पुत्र महाशय बासुकी, प्रधान मरांडी की पत्नी बड़की देवी एवं अरीश बासुकी का पुत्र किशोर बासुकी शामिल है। जानकारी के अनुसार जख्मी सभी शादी के बाद नई दुल्हन को उसके ससुराल कटोरिया थाना क्षेत्र के जतकुटवा गांव छोड़कर मैजिक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप संथाली टोला में सड़क किनारे गड्ढे में गाड़ी का एक पहिया चले जाने से मैजिक सड़क किनारे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उपरोक्त सभी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। परिजनों की मदद से जख्मी सभी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर जख्मी किशोर बासुकी को बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।