ABVP Protests Against Terror Attack in Pahalgam Burns Effigy of Pakistan PM पहलगाम हमले के विरोध में एबीवीपी ने निकाला आक्रोश मार्च, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsABVP Protests Against Terror Attack in Pahalgam Burns Effigy of Pakistan PM

पहलगाम हमले के विरोध में एबीवीपी ने निकाला आक्रोश मार्च

बरौनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह हमला केवल नागरिकों की हत्या नहीं है, बल्कि हिंदू समुदाय को डराने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 24 April 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले के विरोध में एबीवीपी ने निकाला आक्रोश मार्च

बरौनी, निज संवाददाता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बरौनी इकाई के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। साथ ही, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार व नगर सह मंत्री अजय कुमार कर रहे थे। आक्रोश मार्च महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से होते हुए मुख्य द्वार पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सह एलएनएमयू छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले का एबीवीपी कड़े शब्दों में निंदा करती है। आतंकवादियों के द्वारा कश्मीर में हो रहे विकास कार्यों को पचा पाना मुश्किल बना है। धर्म के आधार पर किया गया यह हमला केवल नागरिकों की हत्या मात्र नहीं है बल्कि यह हिन्दू समुदाय को डराने की कोशिश है। मौके पर जिला सोशल मीडिया संयोजक विकाश झा, नगर सह मंत्री सोनू कुमार, कॉलेज सह मंत्री कुणाल, अनन्या, कॉलेज उपाध्यक्ष यश, प्रिंस, आशीष, अनुराग, रोहित, राजा, गोलू, आदर्श, आदित्य आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।