Bihar s Next CM Tejashwi Yadav Promises Justice for Poor Women Empowerment बिहार की जनता चाह रही बदलाव: जयप्रकाश नारायण यादव, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar s Next CM Tejashwi Yadav Promises Justice for Poor Women Empowerment

बिहार की जनता चाह रही बदलाव: जयप्रकाश नारायण यादव

फोटो नं. 22, साहेबपुरकमाल प्रखंड के भुजुंगी उषा इंटर कॉलेज में राजद द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में मंचासीन नेता व कार्यकर्ता ।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 5 May 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
बिहार की जनता चाह रही बदलाव: जयप्रकाश नारायण यादव

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। बिहार की जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। जनमानस तय कर चुकी है कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। तेजस्वी की सरकार बनी तो गरीबों को न्याय, महिलाओं को सम्मान और राज्य से पलायन रूकेगा। ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने मंगलवार को प्रखंड स्थित भुजुंगी उषा इंटर कॉलेज परिसर में राजद द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा में कहीं। राजद नेता ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। राजद व महागठबंधन का मुकाबला भाजपा से है। कहा कि भाजपा लगातार संविधान के मूल मूल्यों को धराशायी करने पर तुली है।

यह बड़ी साजिश है। कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जहां देश के शोषित-वंचितों व पिछड़ों को वोट का अधिकार प्रदान कर उन्हें शक्ति दी। वहीं लालू ने शोषित-वंचितों, पिछड़ों व अनुसूचित जाति जनजातियों का स्वाभिमान जगाया। कार्यकर्ताओं से कहा कि हम एक बनेंगे, नेक बनेंगे और समाज में एक साथ मिलकर रहेंगे। तभी भाजपा के नफरती और जुमलेबाजी से मुक्ति दिला सकेंगें। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए राम किशुन लोहिया ने कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने की। विधायक सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र और माला से सम्मानित किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर चंद्रवंशी, बलिया प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रखंड महिला अध्यक्ष जुगनू देवी, राजद प्रदेश सचिव देश गौरव, हर्ष कुमार, शंभु सहनी, मो जमाल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।