भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय
बीहट में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने पार्टी के सिद्धांतों की बात की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 225 सीटों का लक्ष्य रखा गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने स्थानीय...

बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा सिद्धान्तों व आदर्श पर चलने वाला राजनीतिक दल है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा कोई भी चुनाव जीतती आई है। बीहट नगर परिषद के वार्ड 32 स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में हुई मंडल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने की। संचालन मंडल महामंत्री विवेक राय ने किया। कार्यसमिति के बैठक की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, भाजपा नेत्री अनुराधा झा, आभा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो. हरेनारायण सिंह, हीरालाल सिंह, मन्नू कुमार, कुमार राजा, विधानसभा संयोजक अशोक कुमार सिंह व प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा भारतमाता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा समेत एनडीए के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों को जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो. हरेनारायण सिंह ने 4 सूत्री मंडल स्तरीय राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए बीहट नगर परिषद में वाहन पड़ाव सैरात बंदोवस्ती को रद्द करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ता को तेघड़ा से एनडीए का उम्मीदवार बनाने की मांग की। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, मुकेश राय, रामाशीष सिंह, रामचन्द्र सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र कुमार, गुंजन देवी, दिलीप सिंह, रामसुमिरन सिंह, सुबोध राय, राजेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।