Congress Flag Campaign Led by Abhay Kumar Singh Highlights Government Failures in Bihar कांग्रेस ने चलाया हर घर झंडा कार्यक्रम, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress Flag Campaign Led by Abhay Kumar Singh Highlights Government Failures in Bihar

कांग्रेस ने चलाया हर घर झंडा कार्यक्रम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में हर घर कांग्रेस झंडा कार्यक्रम चलाया। उन्होंने सरकार की नाकामियों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और पलायन की ओर ध्यान आकर्षित किया। सार्जन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 19 May 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने चलाया हर घर झंडा कार्यक्रम

मटिहानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ़ सार्जन के नेतृत्व में झंडा कार्यक्रम चलाया। कार्यकर्ताओ ने मनिअप्पा, महेंद्रपुर, सिहमा आदि गांवों के सैकड़ों घरों में हर घर कांग्रेस झंडा कार्यक्रम चलाया। सार्जन ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में कमर तोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं पलायन से सरकार की नाकामियां उजागर हो रही हैं। कहा कि भारत-पाक युद्ध विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हो रही किरकिरी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, रामचंद्र सिंह, नवीन सिंह, राजदेव सिंह मो. मतीन, प्रमोद सिंह, पुतुल कुमार, दिनेश सिंह, विनीत कुमार, राजनीति सिंह, दीपक कश्यप, गौतम कुमार, माधव कुमार, सुनील सिंह, योगेंद्र सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।