संविधान की सुरक्षा के लिए एकजुटता जरूरी: अमिता भूषण
बीहट में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने संविधान सुरक्षा संवाद का आयोजन किया। पूर्व विधायक अमिता भूषण ने संविधान की सुरक्षा के लिए एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान को कमजोर कर...

बीहट, निज संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर चल रहे न्याय संवाद की कड़ी में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बैनर तले बरौनी के नींगा में संविधान सुरक्षा संवाद का कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक अमिता भूषण ने संविधान की सुरक्षा के लिए एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि आज संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता आज खतरे में है।केन्द्र की मोदी सरकार संविधान को तार-तार करने पर तुली हुई है। फौजिया राणा ने शायराना अंदाज में लोगों को संविधान पर खतरे को लेकर आगाह किया। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता उमर खान ने कहा कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
वैधानिक संस्थाओं का सरकार अपने लाभ के लिए बेजा इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए देश में संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के संघर्ष में उनके साथ है। मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. उमैर, उपाध्यक्ष फौजिया राणा, जिलाध्यक्ष शेख मोहम्मद जफर, दलित नेता नागेन्द्र पासवान विकल, काररान सहगल, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पंचायत अध्यक्ष मो. जावेद, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार, पवन कुमार समेत अन्य ने अपनी बातों को रखा। मौके पर कुशमेश शांडिल्य, ब्रदी सिंह, श्रीकांत राय, रत्नेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे। संचालन मुकेश प्रियदर्शी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।