जिलेवासियों का सहयोग मिलता रहा तो बेगूसराय को मिलेगा प्रमंडल का दर्जा
जिला स्वयंसेवी महासंघ के कार्यकारणी समिति की बैठक में जिला सम्मेलन कराने का लिया गया निर्णय

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला स्वयंसेवी महासंघ के कार्यकारणी समिति की बैठक कचहरी रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने की। इसमें जल्द जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। महासंघ के उपाध्यक्ष रामानंद सिंह ने ने कहा कि महासंघ के सदस्य अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर स्टेट बैंक का रीजनल कार्यालय बेगूसराय रोकने में कामयाब हुए। डिप्टी लेबर कमिश्नर का कार्यालय स्थानांतरण को रोकने में भी सफलता मिली। बिजली विभाग का एक एसी ऑफिस समस्तीपुर से बेगूसराय आने में कामयाब हुआ। बाढ़ व अग्नि पीड़ित सेवा में बेहतरीन प्रस्तुति देकर जिला की जनता के विश्वास पर खड़े उतर रहे हैं।
अभी प्रमंडल अभियान चल रहा है। इसमें भी सफलता में मिलेगी। जरूरत है जिलेवासियों को इसी तरह सहयोग मजबूती के साथ एक मंच पर आने की। महासमिति के महासचिव संजय सारंग ने कहा कि विगत कुछ दिनों से महासंघ एक सूत्री कार्यक्रम बेगूसराय जिला को प्रमंडल बनाने पर काम कर रहा है। ,इसके कारण संस्था की अन्य गतिविधि प्रभावित हो रही है। वर्तमान समय बेगूसराय प्रमंडल अभियान लक्ष्य प्राप्ति के निकट है। महासंघ के सचिव पिंटू कुमार चौधरी ने संस्था का नवीकरण पुनः चलाने पर जोर दिया। जिला स्तरीय स्वयंसेवी संस्था एवं जन संगठन का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करने पर बल दिया। संस्थापक अर्जुन प्रसाद सिंह ने नए संस्थाओं को भी इस बार कार्यकारणी में स्थान देने की बात कही। समिति के कोषाध्यक्ष विशंभर मिश्र द्वारा वर्ष 2024-25 का आय व्यय तथा अंकेक्षण प्रस्तुत किया गया। कार्यकारी सदस्य लालमोहन झा ने कहा कि अन्न संस्था को सतत क्रियाशील लाना चाहिए। जिला में सभी संस्थाओं को मिलाकर काम करना भी जरूरी है। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में अन्न संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। जिला स्वयंसेवी महासंघ के द्वारा जिला में कार्यरत सभी संस्थाओं के साथ सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।