Heavy Rain and Storm Delay Concrete Work on Rajendra Setu Traffic Affected दोपहर 12 बजे तक हुई राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग के स्लैब की ढलाई, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHeavy Rain and Storm Delay Concrete Work on Rajendra Setu Traffic Affected

दोपहर 12 बजे तक हुई राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग के स्लैब की ढलाई

फोटो नं. 18, रविवार को राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग के स्लैब की ढलाई करते मजदूर।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 13 April 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
दोपहर 12 बजे तक हुई राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग के स्लैब की ढलाई

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। शनिवार की देर रात अचानक आई बारिश व तूफान का असर राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग के के स्लैब की ढलाई पर भी पड़ा। शनिवार की रात 10 बजे से शुरू हुई राजेंद्र सेतु के कंक्रीट का कार्य जो रविवार की सुबह छह बजे तक संपन्न हो जाना था, वह कार्य तेज बारिश व तूफान की वजह से रविवार को दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान वाहनों को लंबे समय तक पुल के दोनों ओर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, पुल की मरम्मत में जुटी एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि के स्लैब की ढलाई के दौरान भी सुविधानुसार वाहनों को पुल पार करवाया गया है। विदित हो कि शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक राजेन्द्र सेतु के स्पेन संख्या 12 के समीप पश्चिम साइड से 122 मीटर लंबा सेतु के स्लैब की ढलाई का कार्य किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।