Tragic Road Accident Claims Life of Ajit Kumar from Khanzahapur रांची में खांजहांपुर के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Road Accident Claims Life of Ajit Kumar from Khanzahapur

रांची में खांजहांपुर के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

खांजहांपुर पंचायत के शोभाकांत महतो के बेटे अजीत कुमार की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रांची पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की तस्वीरें और आधार कार्ड के माध्यम से सूचना दी। अजीत कई वर्षों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 15 April 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
रांची में खांजहांपुर के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

चेरियाबरियारपुर। खांजहांपुर पंचायत में मंगलवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब चेरियाबरियापुर पुलिस के द्वारा गांव के वार्ड नंबर सात निवासी शोभाकांत महतो के पुत्र अजीत कुमार के रांची में सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने की खबर उनके परिजनों को दी गई। रांची पुलिस के द्वारा हताहत लगभग 42 वर्षीय अजीत की दुर्घटना वाली तस्वीर के साथ उसके आधार कार्ड की तस्वीर भी थाना पुलिस के माध्यम से परिजनों को उपलब्ध कराई गई। फिर पहचान की गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खांजहांपुर पंचायत से एक वाहन से परिजनों का दल रांची के लिए रवाना हो गया है। रांची पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद रिसीव कर घर के लिए चल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुघर्टना का शिकार अजीत पिछले कई वर्षों से रांची में रहकर निजी कंपनी में जॉब करता था। दुर्घटना के एक दिन पहले रात में परिजनों से हताहत युवक की दूरभाष पर बातचीत हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।