Tragic Road Accident in Ballia Young Man Dies While Escorting Sister बहन को विदा कराने जा रहे बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा घायल, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Road Accident in Ballia Young Man Dies While Escorting Sister

बहन को विदा कराने जा रहे बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा घायल

दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति हुए थे घायल... घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से डायल 112 पुलिस के द्वारा बेगूसराय बेगूसराय भेजा गया। मृत

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 22 April 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
बहन को विदा कराने जा रहे बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा घायल

बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पोखरिया ढ़ाला के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में बहन को विदा कराने जा रहे एक बाइक सवार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई जबकि उसी बाइक पर पीछे बैठे दूसरा भाई घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से डायल 112 पुलिस के द्वारा बेगूसराय बेगूसराय भेजा गया। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा निवासी नाथो रजक के करीब 20 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार एवं घायल मंझला भाई साजन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा मृतक लवकुश कुमार का पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया गया है। घटना की लिखित सूचना मृतक के बड़े भाई रंजन रजक के द्वारा बलिया थाना को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक लव कुश कुमार की बहन की शादी बीते 16 अप्रैल को बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी। दो भाई बाइक से अपनी बहन को विदा कराने जा रहे थे। इसी बीच एनएच 31 स्थित पोखरिया ढ़ाला के समीप सड़क पार करने के क्रम में पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम आकर तीनों बाइक सवार को बेगूसराय इलाज हेतु भेज दी। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि दो बाइक की टक्कर हुई थी। इसमें एक बाइक पर दो भाई अपने बहन के यहां जा रहे थे। वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां एक भाई की मौत रास्ते में ही हो गई। वहीं दूसरे भाई का इलाज कराया गया है। वह ठीक है। उन्होंने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार बेगूसराय के पोखरिया निवासी कुनाल कुमार भी घायल हुआ है। उसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के बड़े भाई रंजन रजक के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिहार निवासी नाथो रजक को तीन पुत्र है। इसमें मृतक सबसे छोटा पुत्र था। पुत्र के मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मां उरो देवी एवं पिता नाथो रजक सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।