Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTribute to Educator Shyam Nandan Prasad Singh A Loss to the Community
शिक्षाविद के निधन पर दी श्रद्धांजलि
नावकोठी निवासी शिक्षाविद श्याम नन्दन प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार को हुआ। वे लगभग 70 वर्ष के थे और पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। मुखिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 24 April 2025 08:50 PM

नावकोठी। नावकोठी निवासी शिक्षाविद श्याम नन्दन प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार को हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। मिलनसार व नेक प्रवृति के व्यक्ति थे। पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर मुखिया राष्ट्रपति कुमार, सरपंच सुशील कुमार,सेवा निवृत्त शिक्षक रवीन्द्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इन लोगों ने बताया कि श्याम नन्दन प्रसाद सिंह अंग्रेजी, इतिहास, ज्योतिष शास्त्र सहित अन्य विषयों के ज्ञाता थे। उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।