24-Hour Akhand Harikirtan Celebrated in Akodhi Village Ramapur अकोढ़ी के मां काली दरबार में अखंड हरिकीर्तन शुरू, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua News24-Hour Akhand Harikirtan Celebrated in Akodhi Village Ramapur

अकोढ़ी के मां काली दरबार में अखंड हरिकीर्तन शुरू

रामपुर के राजा के अकोढ़ी गांव में गुरुवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ है। कई गांवों के भक्त इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। कीर्तन मंडली बारी-बारी से हरे राम-हरे कृष्ण का जप कर रही है और मां...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 10 April 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
अकोढ़ी के मां काली दरबार में अखंड हरिकीर्तन शुरू

कीर्तन व जयकारा से बना भक्तिपूर्ण माहौल, कई गांवों के भक्त पहुंचे हरिकीर्तन मंडली के सदस्य बारी-बारी से हरे राम-हरे कृष्ण का जप कर रहे (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के राजा के अकोढ़ी गांव के मां काली दरबार में गुरुवार से 24 घंटे के लिए अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया है। यह अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार को संपन्न होगा। आयोजन कमेटी के मुख्य कार्यकर्ता प्रवीण दीक्षित ने बताया कि इस अखंड हरिकीर्तन में स्थानीय गांव के अलावा अन्य गांवों के भी श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कीर्तन मंडली व श्रद्धालुओं की टीम द्वारा बारी-बारी से कीर्तन किया जा रहा है। वह हरे राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे हरे की बोल पर झाल-मंजिरा व ढोलक भी बजा रहे हैं। बीच-बीच में मां काली, भगवान श्रीराम, हरे कृष्ण के जयकारा भी लगाए जा रहे हैं। इससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। मां के दरबार में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा अपनी इच्छा स्वरूप चढ़ावा चढ़ाया जा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि मां के दरबार में जो भी मुद्रा चढ़ावा के रूप में अर्पित किया जाता है, उसको कमेटी के निर्णय पर खर्च किया जाता है। सहयोगी के रूप में मनोज गुप्ता, सुदामा राम हैं। समापन के दिन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूसरे गांव से भी महिला-पुरुष श्रद्धालु आएंगे। फोटो- 10 अप्रैल भभुआ- 14 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के राजा के अकोढ़ी गांव स्थित मां काली दरबार में गुरुवार को अखंड हरिकीर्तन गाते श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।