बिक्रमगंज की परिसीमन सुधार अधिकार रैली में लेंगे भाग
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 25 मई को बिक्रमगंज में परिसीमन सुधार अधिकार रैली की घोषणा की है। इस रैली में छात्रों के लिए डेमोसाइल नीति के तहत नौकरी देने और 2026 में लोकसभा व विधानसभा की सीटों में वृद्धि की...

डेमोसाइल नीति के आधार पर छात्रों को नौकरी देने का मुद्दे उठेगा कहा, वर्ष 2026 में लोकसभा व विधानसभा की सीटें बढ़ जाएंगी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा 25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित परिसीमन सुधार अधिकार रैली में कैमूर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा होंगे। उक्त आशय की जानकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह व प्रदेश महासचिव रामयश सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि हमें संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार की लड़ाई के लिए तैयार होना होगा। आगामी 2026 में केन्द्र सरकार द्वारा परिसीमन किया जाना हैं।
उन्होंने कहा कि आबादी के आधार पर सीटों का निर्धारण किया जाएगा। बिहार में 40 से बढ़ाकर 60 लोकसभा सीट किया जाएगा। बिहार में विधानसभा की 243 सीट से बढ़कर 350 हो जाएगी। आगामी 2026 में भारत सरकार द्वारा परिसीमन का काम किया जाएगा। परिसीमन सुधार अधिकार रैली के माध्यम से 14 सूत्री मांगों को रखा जाएगा, जिसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को चार लाख रुपए से बढ़ाकर दस लाख करने, बिहार में डेमोसाइल नीति के आधार पर यहां के छात्रों को नौकरी देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। फोटो- 19 मई भभुआ- 9 कैप्शन- शहर के देवीज रोड स्थित एक होटल में सोमवार को प्रेसवार्ता करते रालोमो के नेता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।