शराब के नशे में आरोपित को किया गिरफ्तार
(पेज तीन) दुर्घटना में तीन महिला सहित ग्यारह घायल दुर्घटना में तीन महिला सहित ग्यारह घायल दुर्घटना में तीन महिला सहित ग्यारह घायल

(पेज तीन) भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के नशे में एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी राजीव रंजन अखलासपुर निवासी है। उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि करने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. न्यायालय का एक वारंटी पकड़ाया भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी राजू कुमार भभुआ वार्ड 17 का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. दुर्घटना में तीन महिला सहित ग्यारह घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटना में तीन महिला सहित ग्यारह लोग घायल हो गयए। घायलों में जिले के कुदरा के कलवेश कुमार, सुखनी देवी, मोकरी की पूजा चौरसिया, कुदरा के चांद राम, सिरबिट की कौशिल्या देवी, भभुआ वार्ड 24 के हरिन गुप्ता, डेहरी के श्रीकान्त यादव, भवशी के राजेश कुमार, वार्ड एक के अनुराग कुमार, भभुआ वार्ड 3 के कस्तुरबा राज व अभय राज शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. मारपीट में तीन लोग जख्मी भभुआ। जिले के भभुआ व चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ वार्ड 23 के आशीष कुमार, महेश जायसवाल व चैनपुर थाना क्षेत्र के खोराडीह के विनोद मिश्रा शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।