ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला घायल
भगवानपुर के मुंडेश्वरी के पास एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। 35 वर्षीय कौशल्या देवी अपने पुत्र के साथ मायके से गांव जा रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। अन्य घटनाओं में,...

भगवानपुर। मुंडेश्वरी के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से एक महिला गिरकर सोमवार को घायल हो गई। घायल 35 वर्षीया कौशल्या देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी गणेश बिंद की पत्नी है। वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से गांव जा रही थी। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गई। भगवानपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फोटो- 19 मई भभुआ- 10 कैप्शन- दुर्घटना के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में घायल महिला का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। शराब के नशे में आरोपित को किया गिरफ्तार भभुआ।
नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के नशे में एक आरोपित को दूसरी बार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी प्रमोद राम भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई स्थानीय लोगों द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हि.प्र. दुर्घटनाओं में महिला सहित चार लोग जख्मी भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मझुई के मंगल यादव, भभुआ शहर के वार्ड 20 की माही चतुर्वेदी, भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया के चन्द्रमा यादव व उमापुर के सिगासन सिंह यादव शामिल हैं। सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। हि.प्र. मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में पटखौलिया की सुशीला देवी, पइयां के जुबेश ठाकुर व शिवपुर के अमृतांशु कुमार द्विवेदी शामिल हैं। सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में लाकर इलाज कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। हि.प्र.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।