Accident in Banka Auto Overturns Near Shahkund Petrol Pump Four Injured बांका : ऑटो पलटने से चार लोग घायल, दो को किया गया रेफर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAccident in Banka Auto Overturns Near Shahkund Petrol Pump Four Injured

बांका : ऑटो पलटने से चार लोग घायल, दो को किया गया रेफर

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में एक ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ दो को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने स्थिति को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 21 April 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
बांका : ऑटो पलटने से चार लोग घायल, दो को किया गया रेफर

बांका। हिटी बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत शाहकुंड पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए इनमें से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और ऑटो को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात बाधित न हो।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो की गति अधिक थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। घायल यात्रियों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।फिलहाल घायलों की पहचान व उनके स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।