डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत ही नहीं विश्व के महान नागरिक थे : चक्रपाणि
अकबरनगर, संवाददाता । अकबरनगर स्टेशन (पार्किंग स्थल) पर सोमवार को भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न

अकबरनगर स्टेशन (पार्किंग स्थल) पर सोमवार को भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। सभी नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता ने डॉ. आंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने और गांव-गांव ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश पासवान ने किया और मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं समतुल्य कैबिनेट मंत्री डॉ. चक्रपाणि हिमांशु थे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि पढ़ो ऐसा की पढ़ाई जीवन का हिस्सा बन जाए। उन्होंने कहा की कठिनाई का बहाना नहीं बनाकर, रोज ईमानदारी पूर्वक पढ़ो तो पढ़ाई से प्यार हो जाएगा। आंबेडकर भारत के ही नहीं विश्व के महान नागरिक थे। इस अवसर पर डिप्टी मेयर डॉ. सलाउद्दीन, डॉ. गेंदालाल सहनी, अनिल मंडल, अलख निरंजन पासवान आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।