कटिहार : भारत दर्शन प्रदर्शनी का किया भव्य आयोजन
फसिया टोला स्थित ए ए एम चिल्ड्रेन अकादमी में 'भारत दर्शन' नामक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियाँ, पारंपरिक व्यंजन, वेशभूषा, लोक नृत्य और ऐतिहासिक...

कटिहार निज संवाददाता। फसिया टोला स्थित ए ए एम चिल्ड्रेन अकादमी में विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने को लेकर भारत दर्शन नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सेवानिवृत्त एलायड अशोक पोद्दार, संयुक्त सचिव विवेन सरकार, प्राचार्य विकास चटर्जी एवं प्राचार्या रचना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों एवं पारंपरिक विशेषताओं को अत्यंत ही रोचक एवं शैक्षिक रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने देश के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक विरासत,पारंपरिक व्यंजन, वेशभूषा, लोक नृत्य, पर्व त्यौहार एवं ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाते हुए झांकियां प्रस्तुत की।
प्रदर्शनी में राजस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें श्रेया, निकिता, आराध्या,आरभ,अविनाश, स्वाति, आयुषी एवं पूजा गुप्ता शामिल थी। दूसरा स्थान केरल ग्रुप को मिला जिसमें पलक ,महबूब, आस्था ,स्नेहा शामिल थी। तीसरा स्थान बिहार को मिला जिसमें एंजेल कुमारी, शिखा, शिवम, लाडली, लकी, रश्मि और हनि कुमारी शामिल थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विजय कुमार वर्णवाल, अरुण कुमार चौबे, सरस्वती कुमारी, सुनीता केसरी, शिप्रा ठाकुर, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, अर्जुन प्रसाद आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।