Lions Club of Jamui Forms New Executive Committee for 2025-26 जमुई: लायंस क्लब ऑफ जमुई की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLions Club of Jamui Forms New Executive Committee for 2025-26

जमुई: लायंस क्लब ऑफ जमुई की जिला कार्यकारिणी का ऐलान

जमुई में लायंस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लायन राजीव रंजन भालोटिया को अध्यक्ष, डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को सचिव और अनुपम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 7 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: लायंस क्लब ऑफ जमुई की जिला कार्यकारिणी का ऐलान

जमुई। लायंस क्लब ऑफ जमुई की महत्वपूर्ण बैठक जाने-माने समाजसेवी राजीव रंजन भालोटिया की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत इंद्रमणि भवन में हुई , जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी के लिए लायन राजीव रंजन भालोटिया अध्यक्ष , लायन डॉ. मनोज कुमार सिन्हा सचिव और लायन अनुपम कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावे मनोज कुमार सिंह , अशोक कुमार सिंह , विजय कुमार सर्राफ , डीडी वर्मा , भोला रजक , रविन्द्र कुमार , डॉ. अरुण कुमार और सुजीत कुमार को भी नई कार्यकारिणी में जगह मिली है। नामित जन भी देय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया ने अपने निर्वाचन के लिए सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सेवा कार्यों में नवाचार लाई जाएगी। सामाजिक कार्यों में जोश , जुनून और जज्बे के साथ हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने लायंस क्लब ऑफ जमुई को शिखर पर विराजमान करने के लिए भागीरथी प्रयास किए जाने की बात कही। नव निर्वाचित सचिव डॉ.मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ जमुई ने जिस भरोसा के साथ महत्वपूर्ण दायित्व दिया है , उसका कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जाएगा। हर जरूरतमंद नागरिकों की सेवा के लिए लायंस क्लब ऑफ जमुई 24×07 उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ जमुई मटिया में सिलाई सेंटर का संचालन कर जहां मातृ शक्ति को ताकतवर बनाने का काम कर रहा है वहीं कंबल वितरण , पौधरोपण , लहू दान शिविर , स्वास्थ्य जांच कैंप , सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के जरिए नए इतिहास के लेखन में भी जुटा हुआ है। करीब 10 वर्ष पुराने इस क्लब को उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ताओं ने खास पहचान दी है। उस पहचान को और सबल एवं सशक्त किया जाएगा। आज सेवा कार्य के चलते लायंस क्लब ऑफ जमुई सफलता की चोटी को छूने के लिए बेताब है। उन्होंने बताया नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 01 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसके पहले सभी कागजी कार्यों को निस्तारित कर लिया जाएगा। डॉ. सिन्हा ने भी क्लब के प्रतिष्ठित लोगों के प्रति स्नेह जताया। उधर जिला 322 ई के रीजन चेयर पर्सन लायन श्रीकांत केशरी ने लायंस क्लब ऑफ जमुई के नव गठित कार्यकारिणी को गाइडलाइंस के अनुरूप करार देते हुए कहा कि अध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया और सचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में यह स्वैच्छिक संस्था देश-दुनिया में सफलता का परचम लहराएगा। उन्होंने नए पदाधिकारियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि अगामी 08 जून को जमुई शहर में आठ लायंस क्लबों का रीजन कांफ्रेंस होगा। इसमें बेगूसराय के दो क्लब , खगड़िया , लखीसराय , बिहारशरीफ , नालंदा , जमुई और पटना क्लब के नामित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और इसे भव्यता प्रदान करेंगे। श्री केशरी ने रीजन कांफ्रेंस के ऐतिहासिक होने की बात कही। 3

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।