Mahavir Jayanti Celebrated with Enthusiasm by Digambar Jain Community मुंगेर: भगवान महावीर के जन्म महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMahavir Jayanti Celebrated with Enthusiasm by Digambar Jain Community

मुंगेर: भगवान महावीर के जन्म महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

मुंगेर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैन भवन में पूजा और अभिषेक के बाद, अहिंसा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर की मूर्ति फूलों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 10 April 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: भगवान महावीर के जन्म महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

मुंगेर। जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर की जन्म कल्याणक उत्सव दिगंबर जैन समाज की ओर से आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जैन भवन में भगवान महावीर की पूजा एवं अभिषेक के बाद अहिंसा शोभायात्रा निकाली गई। जैन भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की सफेद संगमरमर की मूर्ति रखी थी। अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीने दो के संदेश के साथ निकाली गई शोभायात्रा में जैन समाज के लोगों में अपने ईष्ट देव की प्रति आस्था एवं उत्साह दिख रहा था। शोभायात्रा में जैन समाज की महिलाएं भी शामिल थी। जैन धर्म से संबंधित पताके एवं भक्ति गीतों पर लोग सड़कों पर नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।