कटिहार : जनता दरबार में समस्याओं का महापौर उषा देवी अग्रवाल ने किया समाधान
कटिहार नगर निगम कार्यालय में हर सोमवार की तरह इस सोमवार को जनता दरबार लगा। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने लगभग 55 लोगों की समस्याओं को सुना, जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली, जल जमाव और होल्डिंग टैक्स शामिल...

कटिहार। हर सोमवार की तरह इस सोमवार भी नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लगभग 55 लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल हुई रूबरू। कटिहार शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली,जल जमाव, जमीन संबंधित एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू करवाया जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुना और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम की जनता की सेवा मेरा कर्तव्य है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है। आज जनता दरबार में पधारे देवतुल्य जनता-जनार्दन से संवाद कर उनसे कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित की।
मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, बेबी देवी, प्रमोद महतो, नितेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मनोज मिश्र, नगर निगम के पदाधिकारी कैलाश चौधरी, अजय सिंह, राजीव कुमार, आदित्य झा एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।