Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNational Women s Commission Member Manta Kumari Welcomed in Bhagalpur Advocates for Women s Empowerment
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य का स्वागत किया
भागलपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 29 April 2025 04:40 AM

भागलपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का भागलपुर सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में सोमवार की शाम को अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कहा की आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जिम्मेदारी मिलने के बाद नई भूमिका में महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हूं। हम सभी को काम करते रहना है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, रूबी दास, वंदना तिवारी, आलोक सिंह बंटू, रंजीत यादव, माला सिंह, संगीता सिन्हा आदि उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।