पूर्णिया : आसमान में बादल, दिनों तक वर्षा के पूर्वानुमान
पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्णिया में आज मौसम उमस भरा है। अगले दो दिनों तक
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 24 May 2025 04:30 PM

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्णिया में आज मौसम उमस भरा है। अगले दो दिनों तक वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। आंशिक रूप से बादल छाए हैं, जिससे धूप की तपिश में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया सहित बिहार के कुछ जिलों में 24 और 25 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटा चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।