बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में शनिवार को सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद भी लोगों को गर्मी और उसम से राहत नहीं मिली है। दिन के साथ रात मे

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी और उसम से राहत नहीं मिली। रात में भी लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब साढे सात बजे बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई। दस मिनट तक हल्की बारिश होती रही। इसके बाद हवा बंद होने से उमस बढ़ गई। सुबह नौ बजे के बाद निकली कड़ी धूप ने गर्मी और बढ़ा दी। पूरा दिन उमस और गर्मी के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आज भी तेज हवा चलने और बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की बारिश, बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसकी रफ्तार 50 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान जताया है। इस 26 और 27 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 28 को भी बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।