रात दहकी, सुबह से ही गर्मी का कहर शुरू
भागलपुर में पिछले तीन दिनों से रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। शुक्रवार की सुबह से सूरज की गर्मी ने शहर को सूना कर दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, रविवार तक भीषण...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 9 May 2025 01:26 PM

भागलपुर। बीते तीन दिन से रात दहक रही है। बीते 24 घंटे में तो रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस उछल गया तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इधर शुक्रवार की सुबह से ही सूरज तपने लगा। दोपहर होते-होते भीषण गर्मी के कारण शहर तकरीबन सूना-सूना हो गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार तक भीषण गर्मी रहेगी। सोमवार से कुछ हद तक राहत मिलने लगेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।