Tragic House Collapse in Bihar Wife Dies Husband Injured जमुई : कच्चे मकान का छत गिरा मलवे में दबकर पत्नी की मौत पति घायल, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic House Collapse in Bihar Wife Dies Husband Injured

जमुई : कच्चे मकान का छत गिरा मलवे में दबकर पत्नी की मौत पति घायल

सोमवार की सुबह बिहार के निमारे गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से पति संजय मंडल घायल हो गए और पत्नी रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन छोटे बच्चों को मां का साया खोना पड़ा। संजय को गंभीर हालत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 21 April 2025 06:41 PM
share Share
Follow Us on
जमुई : कच्चे मकान का छत गिरा मलवे में दबकर पत्नी की मौत पति घायल

सोनो।निज संवाददाता थाना के ढोढरी पंचायत के निमारे गांव में सोमवार अहले सुबह कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर जाने के कारण छत के नीचे सो रहे पति संजय मंडल (30) व पत्नी रूबी देवी (28) मलवे की निचे दब गये मलवे के नीचे दबने से जहां पत्नी रूबी देव की मौके पर मौत हो गई वही पति संजय मंडल बुरी तरह घायल हो गया।घायल अवस्था मे संजय मंडल को आनन फानन में उपचार के लिये एक निजी क्लिनिक में लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति की नाजुकता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिये रैफर कर दिया है।बताया जाता है कि चिंताजनक स्थिति में उसके परिजनों द्वारा उपचार के लिये पटना ले जाया गया। बताया गया कि घर के छत में लगा लकड़ी का कड़ी टूट कर गिर गया जिसके कारण घर का छत व ईट का दीवार भर भरा कर गिर गया। सुप्तावस्था में छत व दीवार के मलवे में पति पत्नी दोनों दब गये घटना की सूचना के बाद पहुंचे आस पड़ोस के लोगों मलवा के नीचे दबे पति पत्नी को बाहर निकला लेकिन उससे पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला रूबी के तीन छोटे छोटे बच्चे शिवराज ,सुमित व शिवरानी के ऊपर से मां का साया उठ गया है साथ ही इन बच्चों के पिता के जीवन पर भी संकट का साया मंडरा रहा है। घटना स्थल पर बड़ा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला छोटे छोटे बच्चे अपनी माँ के लाश से लिपट कर।रोये जा रहा था तो वहीं परिवार के अन्य सदस्य घायल संजय मंडल के जीवन बचने के लिये भागा भागी कर रहे हैं। बताया जाता है कि संजय मंडल राजेन्द्र मंडल के पुत्र है।संजय मंडल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण कच्चे व कमजोर मकान में रह रहा था।यह सुखद संयोग ही था कि संजय का छोटे छोटे बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। नहीं तो उनके साथ भी किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।