सुपौल : मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी बारिश के कारण दो डिग्री गिरावट दर्ज।
सुपौल जिले में मौसम में बदलाव के साथ गुरुवार रात घने बादल और बारिश हुई। इससे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। स्थानीय किसानों ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है और उन्होंने...

सुपौल। जिले में गुरुवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं तेज हवा के थोड़ी-थोड़ी देर पर बूंदाबांदी बारिश होती रही। जिस कारण तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार अहले सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं तकरीबन 18 किमी की रफ्तार से पुरवा-पछुआ हवा चल रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। स्थानीय किसानों ने बताया कि बारिश होने से गेहूं भींगने से यह सड़ने लगा है। कहा कि बारिश में गेहूं और मक्के की फसल को क्षति हुई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जांच कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। कृषि वैज्ञानिक ई प्रमोद चौधरी ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मेघ-गर्जन के साथ बारिश होने की संभावनाएं है। इस दौरान तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। वहीं जिले के सिमराही बाजार, सरायगढ़, त्रिवेणीगंज, छातापुर, भीमनगर, किशनपुर, कुनौली, निर्मली, पिपरा आदि बाजारों में तापमान के गिरावट के बाद लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।