Teen Abduction and Rape Case Arrest Made During Sister s Engagement in Kanpur किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTeen Abduction and Rape Case Arrest Made During Sister s Engagement in Kanpur

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार

Kanpur News - किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 18 April 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। अनवरगंज में बड़ी बहन की सगाई के दौरान किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, किशोरी की भी बरामदगी की। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर जेल भेज दिया। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि फतेहपुर के अंदौली निवासी एक परिवार अपनी बड़ी बेटी की सगाई में बांसमंडी आया था। इस दौरान चमनगंज नाला रोड निवासी मो़ फरदीन उनकी 17 वर्षीय बेटी को ले गया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में लगी थी। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार करने के अलावा किशोरी की सकुशल बरामदगी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।