खगड़िया : रील बनाने के चक्कर में बाइक से गिरफ्तार युवक हुआ घायल
चौथम में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह सड़क पर रील बना रहा था। घटना प्रमोद चौरसिया के पुत्र सूरज कुमार के साथ हुई, जो बाइक का हैंडल छोड़कर चला गया और बाइक अनियंत्रित हो गई। उसे इलाज के लिए...

चौथम। एक प्रतिनिधि रील बनाने के चक्कर में बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चौथम थाना क्षेत्र के बदला घाट और मालपा के बीच की बताई जा रही है। घायल की चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतौली मालपा निवासी प्रमोद चौरसिया का पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घायलावस्था में सूरज का इलाज मालपा स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में किया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि युवक सड़क पर रील बना रहा था। इसी क्रम में वह बाइक का हैंडल छोड़कर चला रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि पेड़ से बाइक नहीं टकरायी। इसी दौरान बाइक से गिर जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार विकास कुमार के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए क्लिनिक ले जाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।