Congress Youth Wing Meeting in Bihar Sharif to Strengthen Local Party युवा कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक जोड़ेगी कांग्रेस, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsCongress Youth Wing Meeting in Bihar Sharif to Strengthen Local Party

युवा कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक जोड़ेगी कांग्रेस

बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि संदीप कुमार ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद पासवान ने बताया कि इसका उद्देश्य कांग्रेस को पंचायत स्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 8 April 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
युवा कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक जोड़ेगी कांग्रेस

बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के धनेश्वर घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सह नालंदा प्रभारी संदीप कुमार शामिल हुए। जिलाध्यक्ष विवेकानंद पासवान ने कहा कि इसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी से कांग्रेस को नालंदा में फिर से मजबूती मिलेगी। मौके पर ई. टीपू, विधियानंद कुमार उर्फ पिंटू, मो. महताब आलम चिश्ती, इमरान खान, ग़ालिब इकबाल, मो. सुफियान, मुकेश कुमार, जावेद खान आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।