Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFormer JD U District President s Son Passes Away After Battle with Cancer
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र का निधन
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डा अर्जुन प्रसाद के पुत्र प्रशांत कुमार का शनिवार की रात चंडीगढ़ पीजीआईएमएस में निधन हो गया। वह 46 वर्ष के थे और पिछले 10 साल से कैंसर से पीड़ित थे। प्रशांत चंडीगढ़ में एक...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 14 April 2025 10:09 PM

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डा अर्जुन प्रसाद के 46 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार का निधन चंडीगढ़ पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान शनिवार की रात हो गया है। मृतक चंडीगढ़ में ही फार्मेसी कंपनी में काम करते थे। पिछले 10 साल से कैंसर से पीड़ित थे। पैतृक घर शेखोपुरसराय के मधेपुर गांव में है। पूर्व विधायक रंधीर कुमार सोनी, भगवान कुशवाहा, उमेश पटेल, शंकर कुमार, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार के प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेपुर गांव जाकर पूर्व जिलाध्यक्ष से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।