Nalanda University Postmaster Kundan Kumar Honored for Outstanding Performance in 2024-25 Fiscal Year वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानित, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNalanda University Postmaster Kundan Kumar Honored for Outstanding Performance in 2024-25 Fiscal Year

वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानित

वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानितवित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानितवित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानितवित्तीय वर्ष में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 17 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानित

वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल सम्मानित नालंदा विश्वविद्यालय में बिहार सर्किल के मुख्य डाक महाध्यक्ष ने डाक अधीक्षक को किया पुरस्कृत फोटो : नालंदा डाक : राजगीर नालंदा विश्वविद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित करते बिहार सर्किल के मुख्य डाक महाध्यक्ष मोजफ्फर उद्दीन अब्दली व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय परिसर राजगीर में बिहार सर्किल की समीक्षात्मक बैठक सह सम्मान समारोह में डाक विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य के लिए नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार को बिहार सर्किल के मुख्य डाक महाध्यक्ष मोजफ्फर उद्दीन अब्दली ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया। नालंदा मंडल ने खाता खोलने में 104 फीसदी लक्ष्य हासिल किया। मौके पर डाक सेवाएं मुख्यालय निदेशक पवन कुमार, महाप्रबंधक वित्त विभाग एआई हैदरी, डाक महाध्यक्ष उत्तरी प्रक्षेप मुजफ्फरपुर पवन कुमार सिंह, डाक महाध्यक्ष पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर मनोज कुमार व अन्य ने लोगों को संबोधित कर योजनाओं की जानकारी दी। सम्मान समारोह में नालंदा मंडल के सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, परिवाद निरीक्षक अभिषेक कुमार, डाक निरीक्षक दक्षिणी रामाशीष कुमार, पूर्वी डाक निरीक्षक रणजीत कुमार रजक, केंद्रीय डाक निरीक्षक विवेक रॉय, पश्चिमी डाक निरीक्षक इंद्रेश विक्रांत व अन्य पदाधिकारी शामिल थे। डाक अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि यह सम्मान नालंदा डाक परिवार के मेहनत और कर्मचारियों की लगन पूर्वक कार्य करने का परिणाम है। आने वाले वित्तीय वर्षों में नालंदा मंडल इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।